Posts

शत शत नमन

कभी कभी जिंदगी में ऐसे अनमोल लोग मिलते हैं जिनसे अटूट से रिश्ते अपने आप ही बन जाते हैं। ऐसे ही अपनेपन के धागे कुछ यूँ जुड़े हैं आपसे कि जिनको नमन किये बिना हम रह नहीं पाते हैं ।                      आपको शत शत नमन करते हैं। । आप जैसी शख्सियत से मिलना मेरा सौभाग्य रहा है फ़ेसबुक की पहचान को आगे बढ़ाने का जज़्बा रहा है। आज फेस टू फेस रूबरू होने का संकल्प पूरा हुआ है  इसलिए आपको नमन किये बिना हम रह नहीं पाते हैं।                         आपको शत शत नमन करते हैं । । वैसे तो उस जे .पी .सभागार से नाता बड़ा ही पुराना रहा है वो रघुवंशी सर से सम्मान पाना मेरा यादगार लम्हा रहा है। और आपसे उसी सभागार में मुलाकात होना संजोग रहा है इसलिए आपको नमन किये बिना हम रह नहीं पाते हैं ।                               आपको शत शत नमन करते हैं । । आज फोन के बजने पर कानों को यकीन नहीं हो रहा है अनजाने मे...

इल्ज़ाम

यूँ इस तरह बेवफाई का इल्ज़ाम न लगाओ भरी महफिल में जज्बातों को सरेआम न कराओ वरना इस टूटे दिल का फ़साना क्या यारों बस इसे तन्हाई में अब और न रूलाओ अब मेरी बेबसी का और इम्तेहान न लो बहते वक्त के साये से मुझे और न डराओ गुज़रे लम्हों का अक्स ही बाकी है यारों बस उन यादों पर कोई इल्ज़ाम न लगाओ यादों की फेहरिस्त पर पेबंद न लगाओ बेरुखी यादें ही सही पर मुंह न घुमाओ यही यादों का क़िस्सा जिंदगी है यारों बस इन यादों पर कोई नश्तर न चुभाओ            @सदफ@

एक छोटी सी इल्तिजा

हुआ जो संजोग आपको कुछ तोहफा देने का तो सोचा अपनी ही कलम को ढाल बनाने का आज बस यही शुभकामनाएं देना चाहूंगी कि सदा खुशियों से भरा रहे दामन आपका             यूँही मुस्कुराता रहें जीवन आपका शुरू करती हूँ अपनी बात बड़े अदब से लेकिन उससे पहले करती हूँ नमन आपसे शुक्रगुज़ार हूँ अपने उस खुदा की  जिसने आप जैसी शख्सियत से                             रू-ब-रू  कराया मुझे जन्मदिन के इस मौके पर आज हमसे अल्फाज़ की आवाज़ यही कहती है कि आपके  जीवन के रास्ते हमेशा गुलज़ार रहें  चेहरे पर आपके सदा यूँही मुस्कान बनी रहें बस सदफ की यही छोटी सी इल्तिजा है कि   ज़िन्दगी में हर दिन खुशियों की बहार आती रहे                             हर ख्वाहिश पूरी होती रहे 
Image
आज हमें वो गुज़रा ज़माना याद आता है बीते हर लम्हें की फिर से याद दिलाता है वो ठहाके लगा कर  हम लोगों का पढ़ना आपके द्वारा टॉपिक का एक्सप्लेन करना सच में ......... सब कुछ बड़ी शिद्दत से बहुत याद आता है क्लास की मस्ती का नज़ारा याद आता है हँसी के फव्वारों का सितम कहर ढाता है आपके लेक्चर को सुनने का यूँ असर होता कि बारिश में भी हमको क्लास आना होता सच में ........ सब कुछ बड़ी शिद्दत से बहुत याद आता है पढ़ाई के प्रेशर का तांडव कुछ यूँ होता है रात में भी आपको परेशान करना होता है कॉम्पीटिशन में अव्वल आने का हौसला फिर फर्स्ट प्राइज़ झटकने का वो जज़्बा सच में ........ सब कुछ बड़ी शिद्दत से बहुत याद आता है आपका वो स्पेशल  ट्रीटमेंट याद आता  है  मेम के बजाय दोस्ती का हाथ याद आता है आपकी शख्शियत का कुछ यूँ  असर हुआ सदफ के आगे बढ़ने का दौर अब शुरू हुआ सच में....... सब कुछ बड़ी शिद्दत से बहुत याद आता है

यादें

Image
कुछ भूली बिसरी यादें, शिद्द्त से याद आती हैं न जाने वो शोखियाँ, कम्बख्त कहाँ खो गयी हैं कोई तो लौटा दो, उन हसीं पलों के झरोखों को               सच में...वो यादें बहुत याद आती हैं उन मुस्मुसाती यादों से, मुझे दिल्लगी करनी है एक नज़र ही सही,बस मुझे मुलाक़ात करनी है वो शबनमी एहसास, मेरी रूह को करने तो दो              सच में... वो यादें बहुत याद आती हैं वो बातों की अठखेली का, मंजर याद आता है हँसी के ठहाकों भरा, नज़ारा भी याद आता है उन खुशनुमा पलों की, परछाई को छूने तो दो              सच में... वो यादें बहुत याद आती हैं                  ///सदफ ///

चाहत

सुना है मैंनें कई हमराही लोगों सें  कि प्यार का पहला अक्षर अधूरा है  इश्क का दूसरा अक्षर ही अधूरा है  मोहब्बत का तीसरा अक्षर भी अधूरा है  फिर भी इन तीनों को पाने की हसरतें लिये  इंसां जिंदगी भर राह तकते हैं    मगर जिसे पाने के लिए लोग लड़ते हैं  क्या उन अधूरे अक्षरों में  ख़ुशियों का सबब है  अगर जिनका वजूद ही अधूरा हो  तो क्या वो दूसरों को पूरा कर पायेंगें  जिंदगी भर प्यार को पाने की लालसा रहती है  मगर ये चाहत पूरी नहीं हो पाती है  लोग कहतें हैं कि प्यार बिना जिंदगी अधूरी है  मगर मेरा मानना है कि चाहत बिना जिंदगी अधूरी है  चाहत है तो सब है  बिन चाहत कुछ नहीं  जिंदगी का फलसफा भी  और जिंदगी का हमसहारा भी 

जुनून

Image
अगर जुनून हो किसी को पाने  का अगर हौंसला हो गलत से लड़ने का तो चुनौतियाँ भी मामूली सी धूल हैं बस जज़्बा हो आकाश में उड़ने का एक दिन पर्वत भी पिघलेगा बर्फ जैसे चट्टान भी टूटेगी मजबूत इरादों जैसे जरूरत है तो पुरज़ोर कोशिश करने की बस तारें भी होंगें आपकी मुट्ठी में सारे               ///सदफ///